रामगढ़, अगस्त 6 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल में गुरुवार को स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों का स्वागता किया गया। समारोह की शुरूआत विधिवत विद्यालय के प्राचार्य मनप्रिय चटर्जी ने किया। इसके बाद प्राचार्य नए छात्र- छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्हें अनुशासन, परिश्रम, संस्कार और उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। साथ ही डीएवी संस्था के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण की सशक्त पाठशाला है। इस अवसर पर वर्ग 12वीं के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस सवागत समारोह को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने योगदान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...