Ramgarh News: डीएवी केदला में ऑनलाइन एविएशन करियर काउंसलिंग का आयोजन
रामगढ़, अक्टूबर 9 -- Ramgarh News: केदला, निज प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल केदला में बुधवार को कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन एविएशन करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विमानन क्षेत्र में करियर की संभावनाओं, आवश्यक योग्यता और रोजगार के विभिन्न अवसरों की जानकारी देना था। ऑनलाइन सत्र के दौरान विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को एविएशन क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न जानकारियां दीं। उन्होंने विमानन क्षेत्र में उपलब्ध करियर विकल्पों, संबंधित पाठ्यक्रमों और भविष्य में इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसरों के बारे में विस्तार से बताया। विद्यार्थियों ने भी पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया और विशेषज्ञों से अपने करियर से संबंधित सवाल पूछे। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: एविएशन क्षेत्र में करियर की संभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.