रामगढ़, अगस्त 3 -- Ramgarh News: मांडू, निज प्रतिनिधि। मांडू में प्रस्तावित डिग्री कॉलेज के निर्माण के लिए सोमवार को मांडू चट्टी पंचायत की मुखिया अनीता देवी, विधायक प्रतिनिधि सह उपमुखिया पंकज कुमार गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि छोटेलाल भूइयां समेत ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल विधायक तिवारी महतो के आवास पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त आवेदन सौंपते हुए गरगाली रोड स्थित भूमि पर डिग्री कॉलेज बनाने की मांग की। आवेदन के साथ संबंधित भूमि का नक्शा और खतियान भी संलग्न किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि यह स्थान मांडू, डांडी, चुरचू, रामगढ़, हजारीबाग और बड़कागांव क्षेत्र से बेहतर सड़क संपर्क होने के कारण सबसे उपयुक्त है। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: सेमरा में डिग्री कॉलेज निर्माण की बढ़ी उम्मीद, विधायक न...