रामगढ़, नवम्बर 10 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। डाड़ी अंचलाधिकारी कमलकांत वर्मा ने मंगलवार को गिद्दी और रेलीगढ़ा में छठ घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान अंचलाधिकारी ने गिद्दी में दामोदर नद और रेलीगढ़ा में मरनगढ़ा नदी स्थित छठ घाट का निरीक्षण किया। सीओ ने गिद्दी और रेलीगढ़ा क्षेत्र में छठ घाटों का निरीक्षण किया और छठ पर्व को लेकर घाट की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही गिद्दी और रेलीगढ़ा कोलियरी प्रबंधन के साथ छठ पूजा समितियों को इसकी पुख्ता तैयारी करने का निर्देश दिया है। सीओ ने घाटों पर साफ-सफाई सुनिश्चित करने, गहरे पानी वाले स्थानों पर बैरिकेडिंग लाल कपड़ा या घेराबंदी लगाने का भी निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- Banka News: डीएम ने छठ घाटों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश छठ व्रतियों के ...