रामगढ़, अक्टूबर 28 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार के तहत मंगलवार को बाल विकास उच्च विद्यालय डाड़ी में कार्यक्रम किया गया। जिसमें छात्रों को घरेलू हिंसा, डायन भूत प्रतिषेध अधिनियम, नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले नुकसान, यौन शोषण संबंधित पोक्सो एक्ट, मोटर व्हीकल कानून, बाल श्रम, इत्यादि से संबंधित जानकारी दिया गया। साथ ही आपसी छोटे छोटे विवादों में डीएलएसए के माध्यम से बातचीत कर विवाद को निपटाए जाने के बारे में जानकारी दिया गया। बताया गया कि डीएलएसए प्रत्येक दिन दोनों पक्षों मे समन्वय बनाते हुए विवाद को समाप्त किया जा रहा है। आवश्यकता पड़ने पर निःशुल्क अधिवक्ता भी उपलब्ध करवाया जाता है। समय समय पर राष्ट्रीय लोक अदालत एवं मासिक लोक अदालत का आयोजन कर दोनों पक्षों के सहमति तथा लोक अदालत का लाभ देते हुए...