Ramgarh News: डाड़ी यूथ क्लब मैराथन रेस को लेकर की बैठक
रामगढ़, अगस्त 16 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। डाड़ी यूथ क्लब की बैठक रविवार को गिद्दी सी फुटबॉल मैदान में हुई। बैठक में उपस्थित क्लब सदस्यों मैराथन रेस का आयोजन करने का निर्णय लिया। जिसमें अंडर 14 बालिका के लिए, 3 किलोमीटर रेस ओपन महिला के लिए, 5 किलोमीटर, युवाओं के लिए अंडर 14 के लिए 5 किलोमीटर, ओपन के लिए 10 किलोमीटर का आयोजन किए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में मिथुन कुमार महतो ओमप्रकाश महतो, सेवकी कुमार महतो, सोनू कुमार, जितेंद्र, विकास, पिंटू, दीपक कुमार आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.