रामगढ़, अगस्त 4 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। डाड़ी प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को परिवहन विभाग की पहल पर विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए कुल 90 आवेदन प्राप्त हुए। शिविर के आयोजन में डीटीओ कार्यालय के एमभीआई हजारीबाग बिरसू सिंह, डीआरएसएम संतोष कुमार, रोड इंजीनियर एनालिस्ट सारिक इक़बाल, आईटी असिस्टेंट अरविंद तिवारी, कंप्यूटर ऑपरेटर अनिल कुमार, दीपक सोनी, कैलाश पांडेय और जीवन प्रकाश शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...