Ramgarh News: डाड़ी गांव में ट्रक के चपेट में आने से महिला की मौत, शव को सड़क पर की मुआवजा की मांग
रामगढ़, जुलाई 7 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। डाड़ी गांव के ढठवाटांड़ में मंगलवार को सड़क हादसे में 60 वर्षीय महिला दुलारी देवी की मौत हो गई। इस संबंध में महिला के पुत्र ढठवाटांड़ निवासी राजेंद्र कुमार महतो पिता खुलेश्वर महतो ने गिद्दी थाना में लिखित दिया है जिसमें कहा है मंगलवार को सुबह में लगभग 6 बजे उसकी मां शौच के लिए नदी के तरफ जा रही थी। इसी दौरान अचानक विपरीत दिशा से अवैध कोयला में चलने वाला ट्रक खपिया की ओर से आ रहा था। जिसका चालक सुरेश बेदिया था। उसने तेजी लापरवाही से उसकी मां को धक्का मार दिया। जिससे उसकी मां की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसलिए उक्त ट्रक और ट्रक के चालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई किया जाए। घटना के बाद घटना से आक्रोशित परिजन और गांव के लोगों ने मुआवजा की मांग करते हुए सड़क पर महिला की शव रखकर जाम कर दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.