Ramgarh News: डाड़ी, होसिर, चुंबा में 70 घंटा के बाद बिजली हुई बहाल
रामगढ़, सितम्बर 26 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। झारखंड विद्युत बोर्ड के गिद्दी सबस्टेशन के डाड़ी, होसिर सहित हेसालौंग फिडर के चुंबा आदि गांव में शनिवार को देर शाम में लगभग 70 घंटा के बाद बिजली बहाल हुई है। इसके बाद उक्त गांव के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। गांव के लोगों ने बताया कि कर्मा के दूसरे दिन 23 सितंबर के रात लगभग 8 बजे से बिजली गुल हुई थी इसके बाद शनिवार को देर शाम लगभग 6 बजे झारखंड विद्युत बोर्ड के गिद्दी सबस्टेशन के डाड़ी, होसिर सहित हेसालौंग फिडर के हेसालौंग, चुंबा आदि गांवों में बिजली बहाल हुई है। ग्रामणों ने बताया पिछले दिन लगातार बारिश के कारण तार पेड़ के डाली गिरने से तार टूटने आदि के कारण बिजली आपूर्ति को ठप हुई थी। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: हजारीबाग शहर और ग्रामीण इलाकों में 72 घंटे से बिजली गुल जिससे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.