रामगढ़, जुलाई 3 -- Ramgarh News: दुलमी, निज प्रतिनिधि। चितरपुर-रजरप्पा प्रोजेक्ट मार्ग के सांडी गांव के समीप शुक्रवार को हुए सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय ग्रामीण व रजरप्पा पुलिस की मदद से उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ भेज दिया गया है। बता दें कि चितरपुर निवासी अर्जुन प्रसाद सोनी का पुत्र अभिजीत कुमार, 22 वर्ष मोटरसाइकिल में अपनी मां सविता देवी, 47 वर्ष और चचेरी बहन आलिया कुमारी,10 वर्ष को बिठाकर रजरप्पा से चितरपुर अपने घर की ओर आ रहा था।इसी दौरान सांडी स्थित गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के आवास के समीप बिपरीत दिशा से आ रहे गिट्टी लदा एक ट्रैक्टर ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे मोटरसाइकिल में सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं ट्रेक्टर उन्हें धक्का मारते हुए एक घर में जा घुसा। इ...