रामगढ़, जुलाई 9 -- Ramgarh News: ​रामगढ़, नगर प्रतिनिधि शहर के एनएच-33 से सटे रामगढ़ ट्रैकर स्टैंड के मुख्य मार्ग की सूरत अब बदलने वाली है। छावनी परिषद की ओर से इस व्यस्त मार्ग के सुंदरीकरण और जीर्णोद्धार का कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया है। इस कार्य से स्थानीय चालकों और आम जनता को जलजमाव की समस्या से राहत मिलेगी।​​रांची लेन स्टैंड की यह मार्ग पिछले काफी समय से बदहाल स्थिति में थी। हल्की बारिश होते ही यहां भारी जलजमाव हो जाता था। कीचड़ और गड्ढों के कारण लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो गया था। वाहनों के आवागमन में भी लगातार परेशानी हो रही थी। इस समस्या को देखते हुए। छावनी परिषद ने यहां पेवर ब्लॉक बिछाने का काम शुरू किया है।-क्या कहते है अधिकारी : छावनी परिषद केपिंटू कुमार, जूनियर इंजीनियर ने कहा किट्रैकर स्टैंड के मुख्य द्वार की स्थिति बेहद...