Ramgarh News: ट्रैकर स्टैंड का यात्री शेड किया ध्वस्त
रामगढ़, जुलाई 21 -- Ramgarh News: रामगढ़, नगर प्रतिनिधि ट्रैकर स्टैंड रामगढ़ परिसर स्थित जर्जर यात्री शेड को मंगलवार को जेसीबी मशीन से ध्वस्त किया गया। इस दौरान किसी को कोई नुकसान ना हो, इसका प्रबंध किया गया था। कार्य क्षेत्र के बाहर छावनी परिषद कर्मचारी तैनात थे। मौके पर मौजूद जेइ पिंटू कुमार ने बताया की यात्री शेड काफी पुराना व जर्जर हो गया था। किसी भी क्षण हादसा होने की संभावना रहती थी। जल्द ही परिसर में आधुनिक यात्री शेड निर्माण की योजना बनायी गई है। जल्द ही कार्य की शुरुआत होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.