रामगढ़, सितम्बर 2 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। टोंगी पंचायत सचिवालय और होसिर क्लब में बुधवार को सहिया चुनाव के लिए अलग अलग ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्रामसभा में हजारीबाग जिला से एसटीटी सज्जन कुमार, डाड़ी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अशोक राम, हेल्थ मैनेजर विजय कुमार, मुखिया लक्ष्मी देवी, रिंकी देवी मौजूदगी में ग्रामसभा किया गया। होसिर में सहिया के लिए पांच आवेदन आए। बाद में पांचों आवेदकों के बीच प्रश्न देकर एक परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें किरण देवी पति गजेंद्र महतो को सबसे अधिक अंक प्राप्त कर सहिया चुनी गईं। वहीं टोंगी में प्राप्त तीन आवेदन के बीच मतदान कराया गया। मतदान में अनिता देवी को 71, सीमा देवी को 38 मत मिले। जबकि रेखा देवी को इन दोनों से भी कम मत मिले। जिसके बाद अनिता देवी को सहिया चुना गया। इस अवसर पर प्रमोद म...