रामगढ़, अक्टूबर 22 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। पतरातू प्रखंड के टेरपा गांव में बुधवार की रात आयोजित नागपुरी आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में लोग रात भर झूमे। दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर श्री श्री दुर्गा पूजा समिति टेरपा की ओर से यह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने फीता काट कर किया। मौके पर पार्षद राजाराम प्रजापति, पालू पंचायत के मुखिया पानो देवी, कटिया मुखिया किशोर कुमार महतो, पूर्व मुखिया गंगाधर महतो, पंचायत समिति सदस्य अजय सिंह, उज्ज्वल सिंह, समाज सेवी हरिदास साव, कामेश्वर महतो, कामेश्वर साव, अशोक पाठक, नित्यानंद कुमार, जेएलकेएम के केंद्रीय उपाध्यक्ष रवि महतो, केंद्रीय मिडिया प्रभारी रमेश महतो आदि शामिल थे। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: पतरातू क्षेत्र में असत्य...