Ramgarh News: टेम्पो चालकों और ट्रैक्टर चालकों की सिरका में हुई संयुक्त बैठक
रामगढ़, नवम्बर 3 -- Ramgarh News: सिरका, प्रतिनिधि। अखिल झारखंड मोटर संघ के तत्वावधान में रामगढ़ सिरका लाइन के टेम्पो चालकों और ट्रैक्टर चालकों की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से मांडू विधायक तिवारी महतो उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता मोटर संघ के सचिव छोटू पटेल ने किया। बैठक में टेम्पो चालकों और ट्रैक्टर चालकों ने अपनी अपनी समस्याओं को विधायक के सामने रखा। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 3 नवंबर से सिरका अरगड्डा लाइन के सभी टेम्पो को रामगढ़ सिरका और अरगड्डा के स्टैंड में संध्या 3 बजे से सुचारू रुप से नंबर दे दिया जायेगा। साथ ही बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि छठ पूजा के बाद ट्रैक्टर चालकों और टेम्पो चालकों के हो रही समस्याओं के समाधान पर पहल किया जायेगा। यह भी पढ़ें- Begusarai News: अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक बै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.