Ramgarh News: टाटा स्टील के सिक्योरिटी विभाग ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान
रामगढ़, अक्टूबर 29 -- Ramgarh News: वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से टाटा स्टील के सिक्योरिटी विभाग की ओर से गुरुवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान रामगढ़ मुख्य मार्ग पर जोनरागोड़ा गांव और भेलगढ़ा के समीप आयोजित किया गया। इस दौरान 52 दोपहिया वाहन चालकों और आठ चारपहिया वाहन चालकों को सुरक्षित वाहन संचालन के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने के महत्व की जानकारी दी गई। अभियान में टाटा स्टील के अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों के साथ टाटा स्टील एडमिनिस्ट्रेशन तथा टाटा स्टील फाउंडेशन के कर्मचारियों ने सक्रिय भागीद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.