Ramgarh News: टाटा डीएवी में हर्षोल्लास से मना नवरात्रि महोत्सव
रामगढ़, अक्टूबर 16 -- Ramgarh News: वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, भुईयांडीह, चैनपुर में नवरात्रि महोत्सव एवं अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। नारी शक्ति, मूल्य एवं सदाचार थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति, परंपरा और नारी सशक्तीकरण की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकालीन हवन से हुई, जिसमें प्राचार्या डॉ सोनिया तिवारी, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने आहुतियां दीं। इसके बाद दीप प्रज्वलन एवं मंगलाचरण के साथ समारोह का शुभारंभ हुआ। नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों ने दुर्गा वंदना, समूहगान, गरबा, डांडिया नृत्य और नवदुर्गा के विभिन्न स्वरूपों पर आधारित प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। शिक्षा के महत्व और नारी सशक्तीकरण पर आधारित नाटिका के माध्यम से सामाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.