Ramgarh News: टाटा डीएवी भुइयांडीह में रतन टाटा जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि
रामगढ़, अक्टूबर 9 -- Ramgarh News: वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, भुइयांडीह, चैनपुर में भारत के महान उद्योगपति एवं टाटा समूह के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय रतन टाटा की दूसरी पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की तथा उनके प्रेरणादायी व्यक्तित्व और राष्ट्र के प्रति उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण किया। रतन टाटा भारतीय उद्योग जगत के ऐसे महान व्यक्तित्व थे, जिन्होंने अपनी दूरदर्शिता, ईमानदारी, सादगी और मानवीय संवेदनाओं से विश्वभर में भारत का गौरव बढ़ाया। उन्होंने उद्योग एवं व्यापार को केवल आर्थिक सफलता तक सीमित नहीं रखा, बल्कि समाज कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य और जरूरतमंदों की सहायता को भी विशेष महत्त्व दिया। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.