रामगढ़, अगस्त 20 -- Ramgarh News: वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। यह भी पढ़ें- डीएवी एनआईटी में मनाई गई तुलसी जयंतीतुलसीदास जयंती का आयोजन टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल भुइयांडीह, चैनपुर में गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती श्रद्धा, भक्ति एवं साहित्यिक उत्साह के साथ मनाई गई। विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ पुष्पांजलि से हुआ। इसके पश्चात छात्राओं के समूह ने मानस पाठ प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थी अंकित अमन सहाय ने गोस्वामी तुलसीदास जी के रूप में भूमिका-वाचन कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। निहारिका कुमारी ने तुलसीदास जी के जीवन-परिचय पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने तुलसीदास जी के प्रसिद्ध दोहों एवं चौपाइयों का अर्थ...