Ramgarh News: टर्बो के धक्का से बिजली पोल हुआ क्षतिग्रस्त
रामगढ़, अक्टूबर 24 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। टर्बो ट्रक के धक्का लगने से पीटीपीएस क्षेत्र का एक बिजली पोल क्षतिग्रस्त हो गया। इससे पूरे पीटीपीएस शाह कॉलोनी क्षेत्र में शुक्रवार की रात बिजली आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त हो गई। बिजली आपूर्ति व्यवस्था ठप रहने से पूरे शाह कॉलोनी क्षेत्र के लोग रात भर परेशान रहे। दूसरी ओर विद्युत विभाग के कर्मियों ने बताया कि सूचना मिलने के बाद विभाग के कर्मचारी सक्रिय हुए और क्षतिग्रस्त पोल को बदलकर नया पोल लगाया गया। साथ ही पीटीपीएस शाह कॉलोनी क्षेत्र में दिन भर ठप्प पड़े बिजली व्यवस्था को दुरुस्त कर बहाल किया गया। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: ट्रक की टक्कर से सड़क पर गिरा ट्रांसफार्मर, टूटे पोल और तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.