रामगढ़, सितम्बर 30 -- Ramgarh News: कुजू, निज प्रतिनिधि। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने बुधवार को विभिन्न मांगों को लेकर बुलाए गए आहूत संपूर्ण झारखंड बंद को लेकर कुजू नयामोड़ फोरलेन जंक्शन को करीब घंटे भर जाम किया। आंदोलनकारियों के सड़क जाम के कारण रांची हजारीबाग फोरलेन सड़क के दोनों लेन पर यातायात ठप पड़ गया। बाद में पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने आंदोलनकारियों को समझाने बुझाने का भरसक प्रयास किया। आंदोलनकारियों ने  कहा कि सरकार यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं करती है और पेंशन का प्रावधान नहीं करती है, तो 15 नवंबर के बाद झारखंड में आंदोलन तेज करते हुए अनिश्चितकालीन आर्थिक नाकेबंदी की जाएगी। आंदोलन में काफी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। यह भी पढ़ें- पेंशन और रोजगार की मांगों को लेकर सड़कों पर आंदोलनकारी, झारखंड बंद का कितना असर? आंदो...