Ramgarh News: झारखंड आंदोलनकारियों को मिला प्रशस्ति पत्र
रामगढ़, अक्टूबर 1 -- Ramgarh News: पतरातू , निज प्रतिनिधि। पतरातू अंचल कार्यालय में गुरुवार को झारखंड आंदोलनकारियों को प्रशस्ति पत्र मिला। जानकारी देते हुए पतरातू अंचल के अंचलाधिकारी मनोज कुमार चौरसिया ने बताया कि पूरे अंचल क्षेत्र में 171 झारखंड आंदोलनकारियों को प्रशस्ति पत्र मिलना है। इसमें गुरुवार को 30 झारखंड आंदोलनकारियों के बीच प्रशस्ति पत्र का वितरण किया गया है। शेष आंदोलनकारियों को अगले सप्ताह में वितरण किए जायेगा। बताया कि इसमें सीताराम मुंडा, आजाद अंसारी, मुकेंद्र सिंह, जगदेव महतो, सूरज नाथ महतो, राजेंद्र सिंह, ईश्वरी साव, चिंतामणि महतो, बृजेश पांडेय , नरेश महतो, ब्रह्मदेव महतो आदि तीस झारखंड आंदोलनकारियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.