Ramgarh News: झंडा चौक पर दानवीर भामाशाह की प्रतिमा लगाने की मांग
रामगढ़, अक्टूबर 6 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि रामगढ़ के ऐतिहासिक झंडा चौक पर दानवीर भामाशाह की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की मांग को लेकर मंगलवार, को साहू भवन ट्रस्ट, रामगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी विवेक सिंह से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने प्रतिमा स्थापना की मांग से संबंधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि दानवीर भामाशाह का जीवन त्याग, बलिदान, राष्ट्रभक्ति और दानशीलता का अद्वितीय उदाहरण है। मेवाड़ की रक्षा के लिए महाराणा प्रताप को अपनी संपत्ति समर्पित करने वाले भामाशाह का जीवन आज भी देश की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि झंडा चौक रामगढ़ का प्रमुख और ऐतिहासिक चौराहा है। यहां भामाशाह की प्रतिमा स्थापित होने से शहर की सुंदरता बढ़ने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.