रामगढ़, अगस्त 29 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि। ज्ञान महिला समिति के तत्वाववधान में बहनों के सबसे बड़े त्योहार रक्षाबंधन के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ज्ञान महिला समिति के संस्थापक विनोद जायसवाल ने की। इस दौरान समिति की प्रमुख बहनों ने रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय, सर्जन डॉक्टर राहुल बरेलिया, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों, सफाई कर्मचारियों सहित अस्पताल में इलाजरत मरीजों को राखी बांधकर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: बहनों ने पुलिस कर्मियों को बांधा रक्षासूत्र,दीर्घायु की कामना कीकार्यक्रम का उद्देश्य बहनों ने सभी भाइयों की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी मंगलकामना की गई। रक्षाबंधन के मौके ...