Ramgarh News: जेसीबी से सड़क के गड्ढे भरे, आवागमन हुआ सुचारू
रामगढ़, अक्टूबर 2 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भदानीनगर में दांगी क्रेशर से सुद्दी गांव जाने वाली सड़क लंबे समय से जर्जर थी। बारिश के दिनों में सड़क की स्थिति और खराब हो जाती थी तथा जगह-जगह कीचड़ व गड्ढों के कारण राहगीरों, मजदूरों, किसानों और स्कूली बच्चों समेत ग्रामीणों को परेशानी होती थी। कई बार वाहन गड्ढों में फंसने से आवागमन ठप हो जाता था। स्थानीय लोगों की मांग पर जेकेएलएम नेता अजीत महतो, सचिन महतो और अशोक महतो ने शुक्रवार को पहल करते हुए जेसीबी मशीन से सड़क के गड्ढों को भरवाया। इसके बाद रोलर चलाकर सड़क को समतल किया गया। साथ ही ड्रेनेज की सफाई और मार्ग की सफाई कर सड़क को आवागमन योग्य बनाया गया। सड़क की मरम्मत होने से ग्रामीणों में खुशी है। अब पैदल चलने के साथ वाहनों का आवागमन भी सुचारू हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.