रामगढ़, नवम्बर 1 -- Ramgarh News: केदला, निज प्रतिनिधि। झारखंड उत्खनन परियोजना में काली पूजा कमेटी का सचिव जेपी राणा को बनाया गया है। प्रत्येक वर्ष की भांती इस वर्ष भी काली पूजा मनाने को लेकर रविवार को झारखंड 15 नंबर काली मंडप प्रांगण में बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जेपी झा और संचालन राजेंद्र प्रसाद सिंह ने किया। बैठक में पिछले कमेटी ने लेखा जोखा प्रस्तुत किया। जिसके बाद पूराने कमेटी को भंग कर पूजा को भव्य रुप से मनाने के लिए नयी कमेटी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पीओ एमके सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष बिनोद केशरी, ध्रुव कुमार सिंह और परमेश्वर महतो, सचिव जेपी राणा, सह सचिव राजू मोची, प्रेमलाल महतो, विजय साव और राजु मुंडा, कोषाध्यक्ष दिनेश प्रसाद, सह कोषाध्यक्ष केदार स्वांय, संरक्षक जे...