रामगढ़, अगस्त 28 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ समाहरणालय परिसर में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) की महिला दीदियों की ओर से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर किए जा रहे धरना-प्रदर्शन को लेकर रामगढ़ विधायक श्रीमती ममता देवी ने गंभीरता दिखाई। धरना-प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही विधायक ममता देवी शुक्रवार को तत्काल समाहरणालय परिसर स्थित धरना स्थल पर पहुंचीं। आंदोलनरत महिला दीदियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और मांगों की विस्तारपूर्वक जानकारी ली। महिला दीदियों ने विधायक के समक्ष अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को रखा। विधायक ममता देवी ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इसके बाद विधायक ममता देवी ने रामगढ़ के उपायुक्त से मुलाकात कर महिला दीदियों की समस्याओं ए...