Ramgarh News: जीएम कार्यालय के गेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू
रामगढ़, अक्टूबर 8 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के एसआरयू-इफिको मरार प्लांट में मजदूरों के सब्र का बांध आखिरकार टूट गया। अर्जित अवकाश और राष्ट्रीय अवकाश के भुगतान की मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा संगठन के बैनर तले गुरुवार से प्लांट के विभिन्न विभागों के सैकड़ों मजदूरों ने मोर्चा खोल दिया है। मजदूरों ने सुबह करीब 10:30 बजे प्लांट के मुख्य गेट और जीएम कार्यालय के मुख्य द्वार पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। संगठन ने इसे अनिश्चितकालीन धरना बताते हुए स्पष्ट किया है कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। -यह लड़ाई सिर्फ छुट्टी के पैसे की नहीं, अधिकार और सम्मान की है। संयोजक केडी मिश्रा ने कहा कि यह आंदोलन केवल छुट्टी के भुगतान तक सीमित नहीं है, बल्कि मजदूरों के अधिकार और सम्मान की लड़ाई है। उन्होंने कहा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.