Ramgarh News: जिले में 11 लोगों पर क्राइम कंट्रोल एक्ट की कार्रवाई की तैयारी, उपायुक्त न्यायालय में हुई पेशी
रामगढ़, जुलाई 7 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने 11 लोगों के विरुद्ध क्राइम कंट्रोल एक्ट के तहत कार्रवाई करने का प्रस्ताव उपायुक्त कार्यालय को भेजा है। इस मामले में मंगलवार को उपायुक्त के न्यायालय में संबंधित लोगों की पेशी उनके अधिवक्ताओं के माध्यम से हुई। अब उपायुक्त पुलिस की ओर से भेजे गए प्रस्ताव और उपलब्ध तथ्यों की समीक्षा करने के बाद आगे की कार्रवाई पर निर्णय लेंगे। पुलिस ने जिन 11 लोगों के विरुद्ध क्राइम कंट्रोल एक्ट के तहत कार्रवाई का प्रस्ताव भेजा है, उनमें मुस्लिम अंसारी, शुभम पांडे, प्रेम प्रकाश पांडे, तबरेज अंसारी, रिजवान अंसारी, निशि पांडे, निशांत सिंह, चंद्रमा ठाकुर, नूरुद्दीन उर्फ चरखा, सुनकु उर्फ रितिक यादव तथा अब्दुल अंसारी शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: कोयलांचल बन रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.