Ramgarh News: जिले को नशामुक्त बनाने पर जोर, एनकॉर्ड समिति की बैठक में दिए गए निर्देश
रामगढ़, जुलाई 27 -- Ramgarh News: रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। समाहरणालय सभाकक्ष में सोमवार को उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत की उपस्थिति में नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन समिति (एनकॉर्ड) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में नशा मुक्ति अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने विद्यालयों में नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने, नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध अभियान चलाने तथा युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए समन्वित प्रयास करने पर जोर दिया। उन्होंने दवा दुकानों की नियमित जांच, नशीले पदार्थों के दुरुपयोग में प्रयुक्त होने वाली दवाओं की बिक्री एवं स्टॉक पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए। यह भी पढ़ें- स्कूल परिसरों के आसपास तथा बस औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.