रामगढ़, अगस्त 18 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि। जिला प्रशासन की ओर से रामगढ़ कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में श्री कृष्ण विद्या मंदिर, रामगढ़ के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता का आयोजन जिले के विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों के बीच हुई इस प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति से निर्णायकों और दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। प्रतियोगिता में श्री कृष्ण विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने आरंभ है प्रचंड और योद्धा बन गई मैं जैसे जोश और नारी शक्ति से जुड़े गीतों के मिश्रण पर नृत्य प्रस्तुत किया।

प्रस्तुति के प्रमुख भाव प्रस्तुति में देशभक्ति, साहस, संघर्ष, आत्मविश्वास और नारी सशक्तीकरण के भावों को प्रभा...