रामगढ़, जुलाई 14 -- Ramgarh News: रामगढ़, प्रतिनिधि। झारखंड शिक्षा परियोजना ने गांधी मेमोरियल मुख्यमंत्री उत्कृष्ट प्लस विद्यालय, रामगढ़ परिसर में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय द्वितीय लिटिल चैंप फुटबॉल प्रतियोगिता का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-12 बालिका वर्ग के रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए गोला प्रखंड की टीम जिला चैम्पियन बनी। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला शिक्षा अधीक्षक खुशबू कुमारी, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अनूप एम केरकेट्टा, एपीओ कुमार राज, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुलोचना कुमारी और विद्यालय के प्राचार्य संतोष कुमार अनल की उपस्थिति में हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन जिले के छह प्रखंडों की अंडर-12 बालिका टीमों ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: हजारीबाग रामगढ़ और ग...