रामगढ़, जुलाई 9 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि। समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला कल्याण कार्यालय की ओर से संचालित योजनाओं और कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Begusarai News: आरटीपीएस के माध्यम से प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा के भीतर करें निष्पादन: डीएमअनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम बैठक के दौरान अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम से संबंधित 22 मामलों को उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिस पर उन्होंने त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एफआरए से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सभी लंबित प्...