रामगढ़, अक्टूबर 24 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। डाड़ी प्रखंड भाग एक के जिप सदस्य सर्वेश कुमार सिंह ने शनिवार को राजकीय मध्य विद्यालय बलसगरा में चोरी की सूचना मिलने पर टूटे ताला स्थल और कमरे का मुआयना किया। साथ ही जिप सदस्य ने मांडू पुलिस से चोरी की जांच करने और चोरों के गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने बताया विद्यालय में चोरों ने दो दिन पहले एक एलईडी चुरा ले जाने के साथ कई समानों को क्षतिग्रस्त किया गया है। जिसकी सूचना विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने मांडू पुलिस को दी है। जिसमें कहा है कि 22 अक्टूबर को विद्यालय में छुट्टी के बाद ताला बंद कर सभी शिक्षक और विद्यार्थी अपने घर चले गए। दूसरे दिन 23 अक्टूबर की सुबह विद्यालय पहुंचने पर विद्यालय के कार्यालय, स्टोर रूम, चावल स्टोर, पुस्तकायल और चार वर्ग कक्ष का ताला, कुंडी टूटा और समान ब...