Ramgarh News: जिउतिया पर्व पर कुर्रा में नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
रामगढ़, अक्टूबर 10 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। जिउतिया पर्व के उपलक्ष्य में शनिवार को कुर्रा गांव में शनिवार को देर शाम रात में नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि जिप सदस्य सर्वेश कुमार सिंह, प्रमुख दीपा देवी, मुखिया शिलबिना, दासो मरांडी,पंसस रीमा कुमारी आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद अतिथियों ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित किया और जिउतिया के महत्व के बारे में बताया। इसके बाद रांची के गुंज म्युजिकल ग्रुप के गायक गायिकाओं ने देर रात तक अपने गीत संगित प्रस्तुत कर उपस्थित श्रोताओं की वाहवाही बटोरी। कार्यक्रम को सफल बनाने में परमेश्वर गंझू, रेवा गंझू, ईयवर गंझू, चंद्रिका भेक्ता, संजय महतो, गिरधारी गंझू, अखिलेश ठाकुर सहित आयोजन समिति के लोग शामिल थे। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.