Ramgarh News: जिउतिया आज से, माताएं रखेंगी संतान की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत
रामगढ़, अक्टूबर 1 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि। संतान की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना को लेकर माताओं की ओर से रखा जाने वाला जीवित्पुत्रिका व्रत (जिउतिया) शुक्रवार से शुरू होगा। तीन दिनों तक चलने वाले इस पर्व को लेकर शहर और आसपास के क्षेत्रों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ पर्व की शुरुआत होगी, जबकि शनिवार को माताएं निर्जला उपवास रखकर जीमूतवाहन की पूजा करेंगी। रविवार को सूर्योदय के बाद पारण किया जाएगा। नहाय-खाय के दिन व्रती स्नान के बाद सात्त्विक भोजन ग्रहण करेंगी। कई परिवारों में परंपरा के अनुसार नोनी (नुनी) का साग विशेष रूप से बनाया जाता है। इसके अलावा कद्दू, लौकी सहित अन्य सात्त्विक सब्जियों का भी सेवन किया जाता है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: संतान की दीर्घायु के लिए माताएं कल रखेंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.