रामगढ़, सितम्बर 25 -- Ramgarh News: रामगढ़, नगर प्रतिनिधि। जिले में बढती औद्योगिक हादसों पर प्रशासन से मांगी गई जांच रिपोर्ट संतोष जनक नहीं मिली। जांच रिपोर्ट के सवाल पर घोषित कार्यक्रम के तहत पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा व पूर्व विधायक शंकर चौधरी 25 सितंबर को डीसी कार्यालय के सीढियों पर एक साथ धरने पर बैठेंगे। पूर्व विधायक शंकर चौधरी ने कहा है। 10 सितंबर को आयोजित धरने के दौरान प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया था। दो दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट आते ही उपलब्ध करा दी जाएगी।अश्वासन के बाद भी जांच रिपोर्ट न मिलने पर प्रशासन को 24 सितम्बर तक का अल्टीमेटम दिया गया था। अबतक जांच रिपोर्ट न मिलने पर धरना देने की घोषणा की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...