रामगढ़, सितम्बर 19 -- Ramgarh News: ​रामगढ़, नगर प्रतिनिधि झारखंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड अरगड्डा रोड और माँ छिन्नमस्तिका सीमेंट एंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड बरकाकाना से संबंधित जांच रिपोर्ट अब तक सार्वजनिक नही किए गए। इसपर पूर्व विधायक शंकर चौधरी ने कड़ा रोष जताया है।​शंकर चौधरी ने एक लिखित बयान जारी करते हुए कहा है। 10 सितंबर को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना दिया गया था।आयोजित धरने के दौरान प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया था। दो दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट आते ही उपलब्ध करा दी जाएगी। बावजूद आज तक उन्हें जांच रिपोर्ट नहीं सौंपी गई है। जो कि अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और प्रशासनिक उदासीनता को दर्शाता है। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: श्रीराम पावर प्लांट फर्नेस ब्लास्ट: यशवंत सिन्हा ने जांच रिपोर्ट को बताया अधूरा पूर्व विधायक चौधरी ने​प्रशासन को...