Ramgarh News: जवाहरनगर पूजा समिति ने डीसी-एसपी से की शिकायत
रामगढ़, अक्टूबर 27 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा जवाहरनगर दुर्गा पूजा समिति ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान हुए हंगामे को लेकर रामगढ़ डीसी और एसपी से लिखित शिकायत की है। संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त आवेदन में समिति ने सुनील गोस्वामी और विशाल रजवार समेत करीब एक दर्जन युवकों पर हंगामा करने का आरोप लगाया है। आवेदन के अनुसार 23 अक्टूबर की रात आयोजित ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान युवकों ने कार्यक्रम बंद कराने की मांग की। माहौल बिगड़ने पर समिति ने कार्यक्रम बंद करा दिया। आरोप है कि इसके बाद भी युवकों ने गाली-गलौज की और पंडाल का बांस-बल्ला उखाड़ने लगे। सूचना पर पहुंची भुरकुंडा पुलिस ने युवकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। पूजा समिति ने डीसी-एसपी ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.