रामगढ़, अक्टूबर 22 -- जरजरा कॉलोनी में गोली चलने की घटना Ramgarh News: उरीमारी, निज प्रतिनिधि। सुबह का करीब 10 बजा होगा, जब अचानक शांत रहने वाले जरजरा कॉलोनी में गोलियों की तड़तड़ाहट गूंजने लगी। अमूमन यह जगह इस समय झारखंड मुक्ति मोर्चा के हजारीबाग जिलाध्यक्ष संजीव बेदिया के जनता दरबार से गुलजार रहता था। यहां फरियादी अपना दुखड़ा सुनाते थे और समाधान पाकर लौटते थे। पर दशहरा का अगला सुबह होने के कारण सभी यहां विश्राम की मुद्रा में थे। जैसे ही गोली चली संजीव बेदिया उस वक्त घर में ही मौजूद थे। उनके कुछ लोग बाहर बैठे थे। सबों ने कुछ अनहोनी की बात समझी। जब बॉडीगार्ड के कमरे से गोली की आवाज आई और गोली थमी तो सभी उधर भागे तब माजरा समझ मे आया। पुलिस सूत्रों की मानें तो एके47 ऑटोमेटिक हथियार होता है। समझा जा रहा है कि वह ऑटो मोड पर होगा। इसी कारण 15 से ...