रामगढ़, अक्टूबर 12 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। सुइयाडीह के ग्रामीणों की बैठक सोमवार को हुई। जिसमें जयंत गांगुली फुटबॉल लीग प्रतियोगिता कराए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में प्रतियोगिता को सफल बनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में उपस्थित लोगों ने बताया यह फुटबॉल लीग प्रतियोगिता 26 अक्टूबर से शुरू होगी। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें भाग लेंगी। सुइयाडीह मदान में 10 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक टीमों से प्रवेश शुल्क लिया जाएगा। बैठक में प्रतियोगिता के संचालन के लिए ग्रामीणों को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिसमें ठुडका टुडू, बिनोद कुमार किस्कू, जितेन्द्र हेंब्रम, सोहन बेसरा, जुनू किस्कू, छोटेलाल मुर्मू, तालों हेंब्रम, महालाल सोरेन, किसुन मुर्मू, संजय टुडू, सीताराम हेंब्रम, बबलू हेंब्रम, आनंद टुडू को जिम्मेवारी सौंपी गई।

ह...