Ramgarh News: जन शिकायतों के त्वरित निष्पादन का उपायुक्त ने दिया निर्देश
रामगढ़, सितम्बर 29 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। जन शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन को लेकर उपायुक्त ऋतुराज ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। बैठक में एमईईटीए रामगढ़ पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की विभागवार समीक्षा की गई। बताया गया कि पोर्टल पर अब तक 1746 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिनमें 952 मामलों का निष्पादन किया जा चुका है। उपायुक्त ने लंबित मामलों को निर्धारित समय सीमा में निष्पादित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सीपी ग्राम पोर्टल के मामलों की भी समीक्षा की। वहीं झारसेवा पोर्टल पर सेवा का अधिकार अधिनियम के तहत लंबित मामलों की धीमी गति पर असंतोष जताते हुए अंचल अधिकारियों को तेजी से निष्पादन का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: जनता दरबार में 50 फरियादियों की सुनी गई समस्याएं, त्वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.