रामगढ़, जुलाई 11 -- Ramgarh News: दुलमी, निज प्रतिनिधि। दुलमी प्रखंड के पुत्रीडीह में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी सुमिता कुमारी आयुष्मान आरोग्य मंदिर, कुल्ही के नेतृत्व में जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों एवं महिलाओं को बढ़ती जनसंख्या के प्रभाव, परिवार नियोजन के महत्व, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, स्वस्थ जीवनशैली तथा छोटे परिवार के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सीएचओ सुमिता कुमारी ने कहा कि जनसंख्या संतुलन, बेहतर स्वास्थ्य, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समृद्ध समाज के निर्माण के लिए परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे परिवार नियोजन के सुरक्षित एवं प्रभावी साधनों को अपनाएं तथा सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही स्वास...