Ramgarh News: छावनी परिषद में स्वतंत्रता दिवस की धूम, देशभक्ति के रंग में रंगे बच्चे
रामगढ़, अगस्त 16 -- Ramgarh News: रामगढ़, नगर प्रतिनिधि। छावनी परिषद की ओर से शहर में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम नेताजी सुभाष चन्द्र बोस क्रीड़ा स्थल में उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि छावनी परिषद के अध्यक्ष ब्रिगेडियर सजेश बाबू पीजी पीआरसी ने विधिवत ध्वजारोहण किया। तिरंगा फहराने के तुरंत बाद छावनी बालिका मध्य विद्यालय रामगढ़ के बच्चों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। छावनी परिषद के विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने मिलिट्री बैंड की धुन पर परेड किया। इस अवसर पर ब्रिगेडियर सजेश बाबू पीजी ने उपस्थित जनसमूह को राष्ट्र के नाम संदेश देते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास में योगदान देने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन समारोह के अंत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.