रामगढ़, अक्टूबर 29 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सरदार अनमोल सिंह को भारत सरकार द्वारा परिषद का नामित सदस्य बनाए जाने पर भारत विकास परिषद, रामगढ़ ने हर्ष व्यक्त किया। इस अवसर पर गुरुवार, की देर रात होटल शिवम इन के सभागार में सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया गया। परिषद के पदाधिकारियों और सदस्यों ने इसे रामगढ़ के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। समारोह में जिलाध्यक्ष अनिल गोयल, जिला सचिव प्रदीप कुमार शर्मा सहित परिषद के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सरदार अनमोल सिंह को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। सभी ने उम्मीद जताई कि उनके अनुभव और कार्यकुशलता से रामगढ़ छावनी क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और जनसमस्याओं के समाधान में मदद मिलेगी। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: छावनी परिषद में अनमोल...