रामगढ़, सितम्बर 10 -- Ramgarh News: छावनी परिषद की पहल: थाना चौक पर 15 लाख की योजना से सजेगी चौपाटी - दुकानदारों को मिलेगा व्यवस्थित ठिकाना, अंबेडकर पार्क के सामने चला बुलडोजर, झुग्गी-झोपड़ियां और मवेशी हटाकर खाली कराई गई जमीन ​ रामगढ़, नगर प्रतिनिधि ​शहर के थाना चौक क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कर व्यवस्थित स्वरूप देने के लिए छावनी परिषद ने बड़ी कार्ययोजना तैयार की है। अंबेडकर पार्क के ठीक सामने खाली कराई गई भूमि पर कार्य चल रहा है।

योजना का विवरण -लगभग 15 लाख की योजना से आधुनिक वेंडिंग जोन सह चौपाटी का निर्माण किया जाएगा। इस योजना के धरातल पर उतारने की पूरी तैयारी की गई है। इससे सड़क किनारे लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी। वहीं स्थानीय खान-पान के शौकीनों को एक ही छत के नीचे साफ-सुथरा माहौल मिल सकेगा।

अभियान का कार्यान्वयन ​ छावनी परिषद की...