रामगढ़, अगस्त 17 -- Ramgarh News: ​रामगढ़, नगर प्रतिनिधि छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी के निर्देश पर सोमवार को शहर के मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान छावनी परिषद कार्यालय परिसर से आर्मी गेट तक सड़क किनारे अवैध रूप से लगाई गई दुकानों को हटाया गया। दुकानदारों द्वारा लगाए गए खूंटा-बल्ली, प्लास्टिक और तिरपाल सहित कई सामानों को परिषद की टीम ने जब्त कर लिया। ​अभियान के दौरान सड़क सुरक्षा के उद्धेश्य से मुख्य मार्ग पर खुले में विचरण कर रहे दर्जनों भैंस, और अन्य मवेशियों को पकड़ा गया। पकड़े गए सभी मवेशियों को ले जाकर छावनी परिषद मैदान में बंद कर दिया गया है। ​इस अभियान में मुख्य रूप से टैक्स ब्रांच प्रभारी एस. एन. राव, स्वच्छता प्रभारी शंकर महतो और टेक्निकल ब्रांच से प्रमोद कुमार सहित परिषद के दर्जनों कर्मच...