रामगढ़, जुलाई 24 -- Ramgarh News: रामगढ़, नगर प्रतिनिधि। छावनी कन्या उत्क्रमित मध्य विद्यालय स्टाफ क्वार्टर रामगढ़ के 12 छात्र- छात्राओं को मिला साईकिल। इसे लेकर 24 जुलाई को प्रखंड सह अंचल कार्यालय में साईकिल वितरण किया गया। कल्याण विभाग से सभी बच्चों को साईकिल उपलब्ध कराया गया। छावनी कन्या उत्क्रमित मध्य विद्यालय के 3 छात्रा और 9 छात्रों को निःशुल्क साईकिल मिला।साइकिल पाकर विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी की झलक दिखी।मौके पर बीडब्लुओ राजेश गुप्ता, प्रधानाध्यापक शक्ति चंद्र पोद्दार, सहायक शिक्षक गौतम कुमार उपस्थित थे। प्रधानाध्यापक पोद्दार ने कहा साइकिल मिलने से दूर-दराज से आने वाले विद्यार्थियों को अब विद्यालय आने-जाने में सहूलियत होगी। उनकी पढ़ाई में निरंतरता बनी रहेगी। यह भी पढ़ें- 170 छात्र-छात्राओं के बीच निशुल्क साईकिल वितरण यह भी पढ़...