रामगढ़, जुलाई 2 -- Ramgarh News: वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, भुइयांडीह में सत्र 2026-27 के छात्र परिषद गठन के लिए लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत मतदान और चयन प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। विद्यालय की प्राचार्या डॉ सोनिया तिवारी के संरक्षण में 30 जून और 1 जुलाई को विभिन्न पदों के लिए मतदान, मतगणना चयन संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया गया। छात्र परिषद के तहत हेड बॉय, हेड गर्ल, वाइस हेड बॉय, वाइस हेड गर्ल, स्पोर्ट्स कैप्टन (बालक और बालिका), वाइस स्पोर्ट्स कैप्टन (बालक और बालिका) पदों के लिए कक्षा आठवीं से ग्यारहवीं तक के योग्य और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की।

मतदान प्रक्रिया मतदान में कक्षा तीसरी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के साथ-साथ विद्यालय के सभी शिक्षकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिय...