रामगढ़, अगस्त 10 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। छात्रों के विधानसभा घेराव को लेकर रांची में बड़ी संख्या में छात्रों के जुटने की संभावना के मद्देनजर राज्य सरकार और जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारी की थी। छात्रों के रांची जाने वाले प्रमुख मार्गों पर पुलिस और प्रशासन की विशेष निगरानी रही। पटना-रांची फोरलेन समेत अन्य प्रमुख मार्गों पर सुबह से ही पुलिस अधिकारी और जवान तैनात रहे। रांची की ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही पर लगातार नजर रखी गई। पटेल चौक, टोल प्लाजा सहित प्रमुख स्थानों पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की विशेष टीमें लगाई गई थीं। इन टीमों ने रांची की ओर जाने वाली बसों की नियमित जांच की। यह भी पढ़ें- Ranchi News: विधानसभा घेराव:: रांची-खूंटी मार्ग पर थमे बसों के पहिये, यात्री रहे परेशान, रेलवे स्टेशन पर स...